नरेंद्र फौजदार बने इकाई अध्यक्ष
भरतपुर. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की राजकीय तकनीकी कॉलेज में बैठक हुई। इसमें विभाग संगठन मंत्री शैलेष कुमार ने कॉलेज का संगठनात्मक स्तर पर इकाई अध्यक्ष नरेंद्रसिंह फौजदार को नियुक्त किया। इसके अलावा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रवि कुमार सिनसिनवार गुलशन चिकसाना को इकाई उपाध्यक्ष, पुनीत शर्मा को सचिव अंकित मीणा को संयुक्त सचिव बनाया गया।