पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम ने मंत्रियों से मांगे बजट का हिस्सा बनने वाले 5 काम

सीएम ने मंत्रियों से मांगे बजट का हिस्सा बनने वाले 5 काम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे ने गुरुवार को जयपुर , भरतपुर और बीकानेर संभागों की समीक्षा बैठकों में प्रभारी मंत्रियों से जाना कि उनके जिलों के लिए ऐसी कौनसी प्राथमिकताएं हैं, जिन्हें बजट में लिया जा सके।

उन्होंने जाना कि जिलों में कौन-कौन सी समस्याएं हैं, काम हैं, जो पूरे नहीं हुए, कब पूरे होंगे, पूरे नहीं हुए तो अब तक क्यों नहीं हुए। उन्होंने जोर दिया कि मंत्री बताएं कि कौनसे पांच काम हैं, जिन्हें वे प्राथमिकता से बजट का हिस्सा बनाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने जयपुर संभाग की समीक्षा के दौरान 17 बिंदुओं पर भी बातचीत की।

जयपुर के प्रभारी मंत्री कालीचरण सराफ, अलवर के हेम सिंह भडाना, झुंझुनूं के राजेंद्र राठौड़, दौसा के अरुण चतुर्वेदी और सीकर के अजय सिंह किलक की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के सामने कई बिंदुओं पर काफी गंभीरता से मंथन किया गया। बीकानेर संभाग का वन एवं पर्यावरण मंत्री राजकुमार रिणवा एवं भरतपुर का वहां के प्रभारी मंत्री से लिया।

जयपुर के लिए इन बिंदुओं पर हुई बात

अजमेररोड पर अंतरराज्यीय बस स्टैंड बनाया जाए। फागी-चाकसू- बस्सी-तुंगा रोड को स्टेट हाईवे बनाया जाए। सेंट्रल जेल को स्थानांतरित किया जाए। चाकसू- फागी में रीको का नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए। चौमूं, चाकसू, बस्सी, अचरोल को सेटेलाइट टाउन के रूप में विकसित किया जाए। नई पंचायत समितियों पावटा जालसू में नए मिनी सचिवालय बनाए जाएं।