- Hindi News
- रेलवे मजिस्ट्रेट ने बेटिकट यात्रियों से वसूला जुर्माना
रेलवे मजिस्ट्रेट ने बेटिकट यात्रियों से वसूला जुर्माना
भरतपुर | भरतपुरके रेलवे मजिस्ट्रेट भंवर सिंह भदाला ने हिंडौन स्टेशन पर पटरी पार करने वाले और बेटिकट यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर 48 यात्रियों से 13 हजार 150 रुपए वसूले। रेलवे मजिस्ट्रेट ने गुरुवार को कैंप कोर्ट लगाया। इस दौरान रेल पटरी पार करने, ट्रेन में बेटिकट यात्रा करने, प्लेटफार्म टिकट लिए बिना प्लेटफार्म पर घूमने, धूम्रपान करने वालों को पकड़ कर जुर्माना वसूला। मुख्य टिकट अधिकारी कमल कपूर गोविंद वर्मा ने यात्रियों के टिकटों की जांच की।