पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भरतपुर| न्यायालयपरिसर में अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 के पास

भरतपुर| न्यायालयपरिसर में अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 के पास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| न्यायालयपरिसर में अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 के पास एडवोकेट चैंबर्स का शिलान्यास 13 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे किया जाएगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद सोगरवाल ने बताया कि चैंबर्स का निर्माण एक करोड़ 41 लाख 56 हजार रुपए की राशि से होगा। जिसका शिलान्यास मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन वीरी सिंह सिनसिनवार कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह हाड़ा करेंगे। चैंबर्स के बनने के बाद वकीलों को सर्दी, धूप बरसात से राहत मिल सकेगी।

एडवोकेट चैंबर्स का शिलान्यास आज