नशे में मिला भरतपुर का ड्राइवर निलंबित
नशे में मिला भरतपुर का ड्राइवर निलंबित
भरतपुर/अलवर.रोडवेजबस में ड्राइवर के शराब के नशे में होने बस किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा चलाने की शिकायत पर हुई कार्रवाई में ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया। अलवर आगार के मुख्य प्रबंधक मकबूल अहमद ने बताया कि अलवर से भरतपुर बस जा रही रोडवेज में ड्राइवर के नशे में होने की शिकायत मिली। इस पर टीम ने जांच की तो मामला सही पाया गया। रोडवेज बस भी कोई अन्य व्यक्ति चला रहा था। इस पर रोडवेज बस के ड्राइवर भरतपुर निवासी मुकेश चौधरी को निलंबित कर दिया।