पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजार करें: डीएम

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजार करें: डीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. जिलानिर्वाचन अधिकारी रवि जैन ने कहा है कि आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की संवेदनशीलता को समझें और पुलिस चुनाव से जुड़े प्रशासनिक अधिकारी बेहतर समन्वय सजगता से कार्य करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी गुरुवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक और तहसीलदार संबंधित एसएचओ का अपने कार्य क्षेत्र में सभी ग्राम पंचायतों का संयुक्त भ्रमण करने और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पंचायत स्तरीय कार्मिकों की बैठक आयोजित कर कानून व्यवस्था की दृष्टि से समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि एवं मतदान केन्द्रों पर विद्युत सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में भौतिक सत्यापन करने क्षेत्र में अवैध शराब हथियार आदि के विरुद्ध अभियान चलाने, क्षेत्र में आने वाले बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने और समाजकंटकों के विरुद्ध अधिकाधिक निषेधात्मक कार्रवाई अमल में लाएं।

बैठक में पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने क्षेत्र में लम्बित विवादित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके निस्तारण के गंभीर प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाजकंटकों के विरुद्ध अधिकाधिक निषेधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।