सूरजमल की प्रतिमा के समक्ष की सफाई
भरतपुर. महाराजासूरजमल फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी धीरेन्द्रपाल सिंह बिल्लू के नेतृत्व में गुरुवार को ट्रैफिक चौराहे स्थित महाराजा सूरजमल की प्रतिमा आसपास उगी झाडिय़ों की साफ-सफाई की। इस अवसर पर बिल्लू ने कहा कि चार दिवस में उक्त ट्रैफिक चौराहे की बिजली की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो यूआईटी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर हेमेन्द्र सिनसिनवार, देवेन्द्र मोदी, आदित्य तिवारी, दिव्यांशु आदि मौजूद थे।