शांति का सरल मार्ग संकीर्तन : मोहिनी
भरतपुर. किलास्थित श्री बिहारी मंदिर परिसर में श्रीमद भागवत प्रवचन के दौरान ब्रज मोहिनी ने कहा कि शांति का सरल मार्ग भगवन नाम संकीर्तन है। जिस आत्मिक सुख को मनुष्य बाहर खोज रहा है वह उसके अंदर मौजूद है। उसकी कुंजी तभी मिल सकती है, जब किसी महापुरुष का सानिध्य प्राप्त हो। मोहिनी ने कहा कि जब-जब धरती पर भक्तों को कष्ट होता है तब-तब भगवान अवतार लेते हैं। जब मथुरा में कंस का अत्याचार बढ़ा तो श्रीकृष्ण ने जन्म लिया।