श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी
शहरमें गुरुवार को अन्नकूट महोत्सव की धूम रही। किला स्थित श्री दर्याब मोहन जी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंदिर में फूल बंगला छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। मंदिर महंत वीरू पंडित ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इसी प्रकार बुध की हाट स्थित सांई बाबा के मंदिर में सुबह फूल बंगला छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा थी। दोपहर में बड़ी संख्या में लोगों को अन्नकूट प्रसादी वितरित की गई।
इसी प्रकार वासन गेट स्थित श्री सीताराम जी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह मंदिर में महाआरती की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। बड़ी संख्या में लोगों को अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया।
भरतपुर. साईंबाबा मंदिर में अन्नकूट की प्रसादी पाते श्रद्धालु।