पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में सिखाए व्यायाम के गुर

शिविर में सिखाए व्यायाम के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | राजस्थानराज्य भारत स्काउट गाइड मण्डल मुख्यालय के तत्वावधान में 7 दिवसीय बीएसटीसी प्रशिक्षण शिविर राज्य संगठन आयुक्त महेन्द्र सिंह राठौड़, सहायक स्टेट कमिश्नर आलोक शर्मा, प्रदीप शर्मा मंडल सचिव भीम सिंह के आतिथ्य में आयोजित हुआ।

सहायक राज्य संगठन आयुक्त दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि शिविर में आंदोलन का ज्ञान, सिद्धांत, स्काउट आदर्श वाक्य, सैल्यूट, बी.पी. के व्यायाम, सेवा कार्य, गांठें बांधना, प्राथमिक सहायता, ध्वज शिष्टाचार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। शिविर में देवी सहाय गौड़, शिवचरण शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, बलराज सिंह ने संदर्भ व्यक्ति के रूप में प्रशिक्षण दिया। द्वितीय सत्र में अतिथियों ने शिविरार्थियों को अनुशासन, सेवाकार्य एवं टोली विधि से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में जिले के चार बीएसटीसी. महाविद्यालयों के 103 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर देवी सहायक गौड़ ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सीओ गाइड सीमा रिजवी, देवेन्द्र प्रतापसिंह राठौड़, बलराज सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, चंद्रकांत भारद्वाज, दिगंबर सिंह सैनी आदि मौजूद थे। संचालन मुरारी लाल शर्मा ने किया।

भरतपुर. स्काउट गाइड कार्यक्रम में उपस्थित वक्ता एवं गाइड्स।