पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झगड़ा करने के दस आरोपी जेल भेजे

झगड़ा करने के दस आरोपी जेल भेजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. हरिजनबस्ती नई मंडी में हाल ही में दो पक्षों के बीच बच्चों के विवाद को लेकर हुए पथराव मारपीट की घटना के बाद गिरफ्तार दोनों पक्षों के दस आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।

रेल चौकी इंचार्ज सूरज मीणा ने बताया कि मंगलवार रात को दो पक्षों के बीच बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसकी रिपोर्ट राजेश पुत्र झुनझुन बबलू पुत्र सोहनलाल ने एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ झगड़े में पथराव मारपीट की कोतवाली थाना में दर्ज कराई। इसके बाद फिर से बुधवार सुबह झगड़ा करने के लिए उतारू हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के हरिजन बस्ती नई मंडी निवासी राकेश पुत्र रेवती, बच्चन पुत्र रमेश, राजेश पुत्र झुनझुन, विजय पुत्र संता राजू पुत्र प्यारेलाल तथा दूसरे पक्ष के राकेश उर्फ शेरू पुत्र सोहनलाल, बसंता पुत्र सोनीराम , बबलू पुत्र सोहनलाल, चंदालाल पुत्र कन्हैया, राहुल पुत्र सर्जन को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जिन्हें एडीएम सिटी के समक्ष पेश किया गया, जहां एक-एक लाख रुपए की तस्दीकशुदा जमानत पेश नहीं कर पाने के कारण जेल भेज दिया।