भरतपुर स्थापना दिवस समारोह 15 से
भरतपुर | भरतपुरस्थापना दिवस समारोह आयोजन समिति की बैठक डीएम रवि जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई, इसमें 15 फरवरी से पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर जैन ने शहर में बेहतर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
लोहागढ़ विकास समिति के अध्यक्ष गुलाब बत्रा ने बताया कि 15 नवंबर को बृज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है, इसमें करीब 10 हजार छात्रा छात्राओं एवं जिले वासियों ने भाग लिया। प्रथम तीन प्रतिभागियों को आगामी 19 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। पांच दिवसीय कार्यक्रम 15 फरवरी से शुरू होंगे। बैठक में परिषद सचिव डॉ. प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि 16 फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर, 17 फरवरी को ऑडिटोरियम में छात्रा छात्राओं की एनसीआर एवं जिले के विकास के आयाम विषय पर कार्यशाला होगी। इसी दिन महिला सशक्तिकरण विषय पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जाएगा। 18 को मल्टी पर्पज स्कूल में भाषण प्रतियोगिता, शाम को गंगा मंदिर, लक्ष्मण मंदिर एवं बिहारी जी मंदिर में दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 19 फरवरी को प्रातः 5 बजे बिहारी जी मंदिर में महाआरती होगी।