- Hindi News
- खेल मैदान पर दिखाया कर्मचारियों ने उत्साह
खेल मैदान पर दिखाया कर्मचारियों ने उत्साह
रेलवेस्कूल में गुरुवार को फुट स्पोटर्स पेविलियन एवं जिलास्तरीय मंत्रालयिक क्रीड़ा प्रतियोगिता चयन ट्रायल का उद्घाटन हुआ। मंत्रालयिक कर्मचारियों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया।
डिप्टी फिजीकल मनोज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप महापौर इंद्र पालसिंह पाले, विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद राघवेंद्रसिंह, पार्षद नीतू मौसी, योगेंद्रसिंह गप्पू, प्रेम पालसिंह चाहर, विमलेश सिंह, सरिता सिंह, नरेंद्रसिंह, अनुराधासिंह हजारी, श्वेता फौजदार, कपिल फौजदार, उर्मिला स्पोटर्स निदेशक एसएमएस जयपुर, वीरेंद्र शुक्ला संभागीय मंत्री रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में सुरेंद्रसिंह संजय चाहर पहले स्थान पर रहे। कार्यक्रम में राज्य पुरस्कृत वरिष्ठ लिपिक मुकेश चतुर्वेदी का साफा बांधकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में खेल प्रभारी डॉ. रमेश इंदोलिया, संयोजक फूलसिंह कुंतल, दिगंबरसिंह, श्यामसुंदर कटारा, बाबूलाल कटारा, नरेंद्र सिंह, मेवाराम, लखनलाल गुप्ता, रतन कुमार, लक्ष्मी स्मिता, कमलेश, मधु गुप्ता, गंगासिंह, मुकेश, यतींद्र शर्मा, लखन गुर्जर आदि उपस्थित थे।
भरतपुर. रेलवे स्कूल में खेल प्रतियोगिता का झंडा चढ़ाते लोग।