खल की बोरियों से भरा ट्रक पलटा
रूपवास. धौलपुररोड स्थित बृजेंद्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज के सामने गुरुवार सुबह खल की बोरियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। एएसआई लक्ष्मणसिंह खटाना ने बताया कि अकोला महाराष्ट्र से खल की बोरियों को लेकर ट्रक भरतपुर की ओर जा रहा था। तभी कॉलेज के सामने चालक को नींद गई और ट्रक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खेत में पलट गया। बाद में दोपहर में सभी बोरियों को ट्रक मालिक दूसरे ट्रक में भरवाकर भरतपुर ले गया।