पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाणिज्य प्रबंधक बोले चैकिंग पर पुलिस को साथ लेकर जाएं

वाणिज्य प्रबंधक बोले - चैकिंग पर पुलिस को साथ लेकर जाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेजंक्शन पर जबलपुर के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक जी डी शर्मा के नेतृत्व में चैकिंग अभियान चलाया गया। जंक्शन पर अचानक चैकिंग होने से बिना टिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया।

कोटा से आए दल ने 202 लोगों से 77 हजार 645 रुपए जुर्माना वसूला। शर्मा ने स्टेशन पर पहुंचते ही चैकिंग करने वाले कर्मचारियों से पूछा कि बिना टिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए क्या कार्य योजना है। उन्होंने कहा कि चैकिंग पर जाते समय पुलिस को साथ लेकर जरूर जाएं। यदि चार-पांच यात्री बिना टिकट मिल जाए तो क्या होगा, आप कुछ नहीं कर सकोगे, इसलिए पुलिस आवश्यक है। शर्मा ने चैकिंग दल के कर्मचारियों को अच्छी तरह चैकिंग करने के निर्देश दिए। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक शर्मा, कोटा के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक यशवंत चौधरी, कोटा के मंडल वाणिज्य प्रबंधक के एल महावर सुबह 7.24 पर मथुरा पैसेंजर से भरतपुर जंक्शन पर पहुंचे।

चैकिंग के लिए कोटा का स्टॉफ आरपीएफ पुलिस भी साथ थी। जांच दल ने चैकिंग में 132 बिना टिकट यात्रियों से 41 हजार 920 रुपए सामान्य श्रेणी का टिकट लेकर रिजर्वेशन में यात्रा करने पर 70 लोगों से 35,725 रुपए जुर्माना वसूल किया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक एसएस जुनेजा, सीटीआई ओपी चतुर्वेदी, रामभजन, डीसीएमआई वाई के मिश्रा, चंदशेखर शर्मा, बनय सिंह, आरपीएफ थानाधिकारी बब्बन लाल आदि मौजूद थे।

अपने बच्चों का तो ख्याल रखो

मुख्यवाणिज्य प्रबंधक जीडी शर्मा के सामने कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ लाइन क्रॉस कर रही थी तो शर्मा ने कहा कि अपने बच्चों का तो ध्यान रखो। उन्होंने लाइन क्रॉस करने वाले लोगों को वापस भेज कर पुल से आने के लिए कहा। अधिकारियों की नजर बचते ही लोग फिर लाइन क्रॉस करने लग गए।

सिविल ड्रेस में था स्टॉफ

चैकिंगके लिए आए कर्मचारी सिविल ड्रेस में थे। जिससे लोगों को पता ही नहीं चल पा रहा था कि जंक्शन पर चैकिंग हो रही है। जांच दल के कर्मचारी सभी प्लेटफार्मों पर मौजूद थे। कर्मचारियों के साथ- साथ जबलपुर कोटा से आए अधिकारी भी यात्रियों को चेक कर रहे थे। अधिकारियों ने मथुरा सवाईमाधोपुर पैसेंजर के प्रत्येक डिब्बे में चैकिंग कराई।

पकड़े गए तो करने लगे हाथा जोड़ी

कोटासे आए जांच दल की पकड़ में आते ही बिना टिकट यात्री जांच अधिकारियों के आगे हाथा जोड़ी करने लगे। किसी ने रुपए नहीं होने का बहाना बनाया, तो किसी ने अ