वैकल्पिक मार्ग पर धूल से हाल बेहाल
वैकल्पिकमार्ग पर पक्की सड़क का निर्माण नहीं होने से फिर धूल उड़ने लगी है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग पर प्रशासन ने गिट्टी मिट्टी डलवा कर कच्ची सड़क तो बनवा दी, लेकिन उस पर तारकोल की सड़क नहीं बनने से मिट्टी उड़ने लगी है।
जघीना के शिवपाल ने बताया कि अब कच्ची मार्ग सूख चुका है। इस पर वाहन चलने से मिट्टी उड़ने से लोग परेशान है। एकता विहार के कैलाश, जयसिंह ने बताया कि अब प्रशासन को इस मार्ग पर तारकोल डलवा कर पक्की सड़क बनवा देनी चाहिए। धौरमुई के जियालाल ने बताया कि यदि इस मार्ग पर पक्की सड़क नहीं बनी तो धीरे-धीरे कच्ची सड़क भी उखड़ जाएगी तथा दोबारा वैसी ही स्थिति जाएगी।
धीमी गति से कार्य होने पर लोगों में रोष
पुलपर धीमी गति से कार्य होने पर लोगों में रोष व्याप्त है। त्यौगा निवासी किशनलाल रामौतार ने बताया कि यदि इसी प्रकार धीमी गति से कार्य होता रहा था तो पुल निर्माण में तय समय सीमा से भी अधिक समय लग जाएगा। ऊवार के जयनारायण मनोज का कहना है कि लोगों को परेशानी को देखते हुए कार्य जल्दी किया जाए। मथुरा भरतपुर पुल बंद होने से लोगों को सात किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है। इससे धन के साथ साथ समय भी बर्बाद हो रहा है।
भरतपुर. सिमको के पीछे वैकल्पिक मार्ग पर धूल उड़ती हुई।