पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वीप आॅन लाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन कराएं

स्वीप आॅन लाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन कराएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | स्वीपकार्य योजना के तहत मतदाताओं को जागरूक करने की दृष्टि से इस माह आॅन लाइन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा जिसका पंजीयन निर्वाचन विभाग की बेवसाईट पर कराया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी रवि जैन ने बताया कि मतदान एवं मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के प्रति मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिये निबन्ध लेखन , स्लोगन , पोस्टर, लघु फिल्म , क्विज आदि प्रतियोगिताऐं विभाग की बेवसाईट पर आॅनलाईन आयोजित होंगी जिसमें किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति अपना पंजीयन करा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है वह शीघ्र बनवा लें। पंजीयन के समय उसे अपना मोबाईल नम्बर एवं ई-मेल आई डी देनी होगी ताकि इस पर प्रतियोगिता के बारे में सूचना दी जा सके। पंजीयन के बाद 25 फरवरी तक विभाग की बेवसाईट पर दर्ज प्रविष्ठियों की जाॅच की जायेगी। पंजीयन आयोग की लिंक बेवसाइट पर कराया जा सकता है।