पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता के लिए आन लाइन आवेदन

प्रतियोगिता के लिए आन लाइन आवेदन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. स्वीपकार्य योजना के तहत मतदाताओं को जागरूक करने की दृष्टि से इस माह विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसका पंजीयन निर्वाचन विभाग की बेवसाइट पर कराया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी रवि जैन ने बताया कि मतदान एवं मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निबंध लेखन , स्लोगन , पोस्टर, लघु फिल्म , क्विज आदि प्रतियोगिताएं विभाग की बेवसाइट पर ऑनलाइन आयोजित होंगी जिसमें किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति अपना पंजीयन करा सकता है। पंजीयन के समय उसे अपना मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आई डी देनी होगी ताकि इस पर प्रतियोगिता के बारे में सूचना दी जा सके।