पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत बैठक आयोजित
भरतपुर | गर्भधारणपूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक गुरूवार को जिला कलक्टर रवि जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें सोनोग्राफी केन्द्रों के निर्धारित समय में अवलोकन करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने अधिनियम के तहत सोनोग्राफी केन्द्रों की जाॅच की प्रगति की जानकारी लेते हुये निर्देश दिये कि पिछले एक वर्ष की आॅन लाईन डाटा एन्ट्री का अवलोकन करें और अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कराने की पहल करें।