भरतपुर | भामाशाह योजना के तहत नामांकन के लिये परिवार की मुखिया महिला को आवश्यक रूप से बैंक खाता खुलवाना होगा। यह निर्देश जिला कलक्टर रवि जैन ने गुरूवार को भामाशाह योजना के क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित बैठक में बैंक अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि योजना के तहत नामांकन के लिये आने वाली प्रत्येक महिला मुखिया का नामांकन से पहले किसी भी कोर बैंक में खाता खोला जाना अनिवार्य है।
संबंधित बैंक अधिकारी नामांकन शिविरों खाता खोलने के लिये पर्याप्त कर्मचारी लगाएं। उन्होंने बताया कि भामाशाह योजना के तहत नामांकन कराने से शेष रहे लोग इस योजना के तहत अपना नामांकन ई-मित्र अथवा भामाशाह योजना के तहत स्थापित स्थाई केन्द्र पर भी करवा सकते हैं।