पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तापमान 4 डिग्री पर रात में बढ़ी सर्दी

तापमान 4 डिग्री पर रात में बढ़ी सर्दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. पश्चिमहवाओं के चलने से जिले में सर्दी का असर तेज हो गया है। गुरुवार सुबह शीतलहर के चलते गलन का अहसास हुआ। शीतलहर की वजह से रात के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

बुधवार को तापमान 7.1 डिग्री था जो गुरुवार को 3.1 डिग्री गिर कर 4 डिग्री पर गया। इसी प्रकार अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 23.3 डिग्री पर पहुंच गया। शीतलहर के साथ ही सुबह के समय ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा भी छाने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाने लगे है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. बसंत कांडपाल ने बताया कि पश्चिम हवाओं की वजह से सर्दी का असर बढ़ रहा है। 12 दिसंबर के बाद उत्तर- मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही के चलते बारिश की संभावना है।