पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को लाइब्रेरी की पुस्तक पढ़ना जरूरी

बच्चों को लाइब्रेरी की पुस्तक पढ़ना जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीस्कूलों के बच्चों को अब स्कूलों की लाइब्रेरी से माह में एक पुस्तक लेकर पढऩा अनिवार्य हो गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने बच्चों में पढ़ने की प्रवृत्ति विकसित करने के लिहाज से इस तरह के निर्देश जारी किए हैं।

इनमें कहा गया है कि सभी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में लाइब्रेरी स्थापित कर रखी हैं। लेकिन उनका उपयोग समुचित तरीके से नहीं हो रहा है। स्कूलों में जो बच्चे पढ़ते हैं, उनका भी जनरल नॉलेज अच्छा होना चाहिए। इसी प्रकार अब प्रत्येक विद्यार्थी को माह में लाइब्रेरी से न्यूनतम एक बार पुस्तक इश्यू की जाएगी। जिन बच्चों को पुस्तक इश्यू होगी, इसकी रजिस्टर में एंट्री भी की जाएगी। डीईओ ऑफिस में यह सूचना भेजना भी अनिवार्य होगा कि कितने बच्चों ने लाइब्रेरी से बुक्स इश्यू कराई।

साथ ही जिन बच्चों को बुक्स इश्यू होगी। उनसे पुस्तक सार भी जाना जाएगा। डीईओ यह सुनिश्चित करेंगे कि जो विद्यार्थी बुक्स पढ़ लेंगे, उनसे प्रार्थना सभा में उस बुक के बारे में राय जानी जाएगी। जिले में 603 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संचालन हो रहा है।

ऑनलाइन होगा कुक कम हेल्पर का भुगतान

भरतपुर.स्कूलोंमें पोषाहार पकाने वाले कुक कम हेल्पर को अब भुगतान के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। योजना के तहत स्कूलों, अन्नपूर्णा महिला सरकारी समिति, स्वयं सहायता समूहों में कार्यरत कुक कम हेल्पर को अब ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। मिड डे मील योजना के निदेशक रघुवीर सिंह मीना ने जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किए हैं। आदेश में बताया गया है कि कई स्थानों पर मासिक मानदेय का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। ऐसे में यह निर्णय लिया है।

प्रारंभिक शिक्षा के संयुक्त शासन सचिव ने दिए हैं आदेश, डीईओ भी रखेंगे नजर

आदेश

भरतपुर. राज्यका शिक्षा मंत्री कार्यालय अब अपने कर्मचारियों से सीधे संवाद करेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों से संबंधित सूचना के साथ उनके मोबाइल नंबर भी मांगे गए हैं। शिक्षा मंत्री कार्यालय ने प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, उप निदेशक, जिला शिक्षाधिकारी और बीईई कार्यालयों को पत्र लिखकर उनके यहां कार्यरत सभी काडर के कर्मचारियों की सूचना भेजने को कहा है। यह सूचनाएं फॉर्मेट में मांगी गई हैं।