- Hindi News
- न्यूनतम तापमान चार डिग्री, रात में बढ़ी सर्दी
न्यूनतम तापमान चार डिग्री, रात में बढ़ी सर्दी
पश्चिमहवाओं के चलने से जिले में सर्दी का असर तेज हो गया है। गुरुवार सुबह शीतलहर के चलते गलन का अहसास हुआ। शीतलहर की वजह से रात के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार को तापमान 7.1 डिग्री था जो गुरुवार को 3.1 डिग्री गिर कर 4 डिग्री पर गया। इसी प्रकार अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 23.3 डिग्री पर पहुंच गया। शीतलहर के साथ ही सुबह के समय ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा भी छाने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाने लगे है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. बसंत कांडपाल ने बताया कि पश्चिम हवाओं की वजह से सर्दी का असर बढ़ रहा है। 12 दिसंबर के बाद उत्तर- मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही के चलते बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 12 दिसंबर को उत्तर भारत में दस्तक देने जा रहा है। इसी के साथ एक दूसरा वेदर सिस्टम मध्य भारत होता हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस से टकराएगा। इस कारण उत्तर भारत के इलाकों में बारिश की संभावना है। ठंडी हवाओं के कारण पिछले दो दिन से सर्दी में भी इजाफा हुआ है।