अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे अधिकारी
भरतपुर. अधिकारीशहर से लेकर गांव तक के हर अस्पताल का सघन निरीक्षण करेंगे। अधिकारी 43 तरह की व्यवस्थाओं से जुड़े सवाल पर अस्पताल में सुविधाएं देखेंगे। चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं मिशन निदेशक विशिष्ट शासन सचिव ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को 24 दिसंबर तक अस्पतालों का सघन निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।