दो संस्था प्रधानों को नोटिस जारी
भरतपुर. डीईओप्रारंभिक शिक्षा कुसुमलता वर्मा ने स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें एक संस्था प्रधान अनुपस्थित मिला एक स्कूल में बच्चे नहीं मिले। ऐसे में दोनों संस्था प्रधान को नोटिस दिया गया है। बर्रपुरा प्राथमिक विद्यालय में एक भी छात्र नहीं मिला। नगला बंजारा में संस्था प्रधान अनुपस्थित मिला एक अध्यापिका निजी कार्य में लगी हुई थी। अघापुर के राबाउप्रावि में शिक्षक पढाते नहीं मिले। दो संस्था प्रधानों को नोटिस दिए जा रहे हैं।