पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार के लिए होंगी विशेष सभाएं

रोजगार के लिए होंगी विशेष सभाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीपीएल परिवारों को योजना से जोड़ने की कवायद

भास्करन्यूज| भरतपुर

राज्यसरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के बीपीएल परिवारों को रोजगार से जोड़ने की अभिनव योजना के तहत विशेष ग्राम सभाएं करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 10 दिसंबर को जिले की 375 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

इसमें उन युवाओं का चयन किया जाएगा जो कि सरकारी प्रशिक्षण के जरिए कुछ सीख कर कार्य करना चाहते हैं। इसके तहत कौशल विकास योजना में इन युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 75 फीसदी केंद्र 25 फीसदी राज्य सरकार का सहयोग रहेगा।

केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत निर्धन ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार प्रदान किया जाना है। आगामी वर्ष में एक लाख युवाओं को इसके तहत कौशल प्रशिक्षण दिया जाना है।

इनमें मिलेगा प्रशिक्षण

चयनितयुवाओं को सूचना एवं प्रौद्योगिकी, रिटेल, मार्केटिंग, मेडिकल नर्सिंग, स्वास्थ्य देखभाल, ड्यूटी कल्चर केश सज्जा, वस्त्र एवं परिधान, पर्यटन एवं भवन निर्माण आदि व्यवसायों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन माह का यह प्रशिक्षण पूर्णतया निशुल्क होगा, जिसके तहत आवासीय प्रशिक्षण में रहने खाने की व्यवस्था भी निशुल्क की गई है। इस कार्य के लिए 43 एजेंसियों का चयन किया है। ये एजेंसियां जिला मुख्यालय पर ही प्रशिक्षण केन्द्र चलाएंगी और चयनित लाभार्थियों को प्रशिक्षण देने के बाद निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगी। इस योजना के तहत 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं का चयन किया जाएगा। इसमें मनरेगा में कार्य करने वाले युवा भी भाग ले सकते हैं।

राज्य सरकार ने दिए हैं आदेश, 10 दिसंबर को 375 ग्राम पंचायतों पर होगा आयोजन

अच्छी खबर