पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब्सिडी के लिए फार्म नंबर चार भरना जरूरी

सब्सिडी के लिए फार्म नंबर चार भरना जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. घरेलूगैस सब्सिडी योजना से जुड़ने के लिए अब उपभोक्ताओं को केवल फार्म नंबर 4 भरना होगा। यह फार्म उपभोक्ता की संबंधित गैस एजेंसी पर निशुल्क मिलेगा।

साथ ही अब बैंक में भी जाने की आवश्यकता नहीं है। बैंक के काम को भी गैस एजेंसी करेंगी। यह निर्णय गैस एजेंसियों ने गैस उपभोक्ताओं की दिक्कतों को देखते हुए लिया है। रसोई गैस की डायरेक्ट सब्सिडी योजना 1 जनवरी से प्रारंभ हो जाएगी।

शेषपेज 13 पर...

सब्सिडीके लिए फार्म....

किंतुइस योजना में उपभोक्ताओं की पंजीयन की संख्या नाम मात्र की है। एमडीबीटीएल से जुड़ने के लिए गैस कंपनियों ने चार फार्म जारी किए हैं। इनमें फार्म एक दो उन उपभोक्ताओं के लिए हैं, जिनके पास आधार कार्ड है। जबकि फार्म तीन और चार उन उपभोक्ताओं को भरना था, जिनका आधार कार्ड अब तक बनकर नहीं आया है। गैस कंपनियों ने फिलहाल नियम में परिवर्तन किया है। अब केवल फार्म नंबर 4 भरकर संबंधित गैस एजेंसी में जमा कराना होगा।

यह करना होगा

उपभोक्ताको कंपनियों ने 17 डिजिट एलपीजी आईडी नंबर दिया है। यह उपभोक्ता के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भेजा जा रहा है। इसके अलावा रिफिल वाउचर पर भी प्रिंट है। उपभोक्ता को यही 17 डिजिट का नंबर फार्म संख्या चार में भरना होगा।

क्या देना होगा

1.बैंक की पास बुक की फोटो कापी, जिसमें फोटो लगा हो।

2. गैस की पास बुक की फोटो कापी।

3.कैंसिल चेक की फोटो कापी, जिसमें बैंक का आईएफएससी कोड लिखा हो।

4. कनेक्शन और बैंक की पासबुक में नाम पिता का नाम एक होना चाहिए 5. अगर हो तो आधार कार्ड की कापी।

भरतपुर. गैस सब्सिडी के कारण आधार कार्ड के लिए लग रही है भीड़।