पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोते किसान को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटा

सोते किसान को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसेठगांव में रविवार रात खेत में सो रहे किसान को बंधक बनाकर बदमाश ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार घायल किसान विजय शर्मा पुत्र सूरजमल शर्मा निवासी नदबई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार रात खेत पर सिंचाई करने के बाद सो गया। इस दौरान दो बदमाश आए और लाठियों से उसके सिर और पैरों पर हमला कर दिया और उसे खाट पर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर अल्टीनेटर खोल कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद उसने मुंह से कपड़ा निकाला और अपने आपको खाट से खोला और दूसरे खेत वालों को आवाज लगाई। उनके पहुंचने पर नदबई जिला भरतपुर अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। कठूमर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

दूसरेके खेतों की सिंचाई का करता है काम: नदबईके विजय शर्मा ने कुछ वर्ष पहले कठूमर के बसेठ में राजस्व की 15 बीघा खेती की जमीन खरीदी और बोर लगा लिया। इसके बाद से वह अपने और दूसरों के खेतो की सिंचाई कर काम करता है।

चोटपर लगाई डीजल की पट्टी : बदमाशोंके लाठी या धारदार हथियार के वार से किसान विजय शर्मा के सिर में खून रिसने लगा तो उसने बदमाशों से कहा कि मुझे पट्टी बांध दो। इस पर बदमाशों ने डीजल में भीगो कर पट्टी बांधी। अस्पताल में इसे करीब दस टांके लगाए गए हैं।