कम सर्दी से फसल पर विपरीत असर
भरतपुर. दिसंबरशुरू होने के बाद भी अभी तक सर्दी का कोई खास असर नहीं है। अभी भी दोपहर में तेज धूप हो रही है। रात में न्यूनतम तापमान भी अभी 14 डिग्री से ऊपर चल रहा है। ऐसे में फसलों के पैदावार एवं बढ़वार पर बुरा असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार पांच दिनों में भी मौसम में कोई बदलाव नहीं होने वाला। पश्चिमी विछोभ की वजह से संभवत दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट होगी।