निशक्तजनों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
भरतपुर. विकलांगएकता संघ की ओर से सोमवार को जिला कलेक्टर रवि जैन को निशक्तजनों से संबंधित समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में संबंधित मुकदमा को ओपन करने, निशक्तजनों को ट्राइसाइकिल, विकलांगता प्रमाण पत्र, पेंशन, रोजगार, शिक्षा आदि की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई है। जिला कलेक्टर ने निशक्तजनों को शिविर लगाकर उक्त समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष पालवेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष पुष्पेंन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, मंत्री सुनील तिवारी आदि मौजूद थे।
भरतपुर. कलेक्टर को ज्ञापन देने जाते निशक्तजन।