पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजेता खिलाड़ियों का स्वागत

विजेता खिलाड़ियों का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. जयपुरके कालाडेरा स्थित आरएल सहारिया कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों का सोमवार को एमएसजे कॉलेज में स्वागत किया गया। कॉलेज के प्राचार्य उमेश चंद शर्मा, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मान सिंह मीणा, उपाचार्य डॉ. कमल नयन एवं डॉ. शारदा बजाज ने बॉक्सिंग टीम कोच डॉ. राकेश चाहर, स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज चंद्रशेखर कंसाना, आर्शीवाद चौधरी, सुभाष चंद्र एवं कांस्य पदक विजेता कृष्णवीर सिंह फौजदार का माल्यार्पण कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत किया गया।