भामाशाह शिविर में बने 163 कार्ड
भरतपुर. कमलारोड स्थित बलूचिस्तान धर्मशाला में सोमवार को वार्ड नंबर 17 का भामाशाह शिविर आयोजित हुआ।
शिविर में 55 भामाशाह कार्ड बने इससे 196 लोग लाभांवित हुए। 108 आधार कार्ड बनाए गए एवं 13 बैंक खाते खोले गए। शिविर में तहसीलदार भारतीय भारद्वाज, राजस्व अधिकारी तेजराम मीणा, नरसी लाल मीणा, रामस्वरूप वर्मा, नरेन्द्र शर्मा, अशोक गौरावर, गौरव, अरुण, गिरीश सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे। राजस्व अधिकारी मीणा ने बताया कि शिविर 9 दिसंबर को सुबह 9.30 उक्त स्थल पर लगेगा। उन्होंने शेष रहे वार्डवासियों से आधार, भामाशाह कार्ड बनवाने एवं बैंक खाता खुलवाने की अपील की है।