पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजेता खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार

विजेता खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। नेहरूयुवा केन्द्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय परस्पर ब्लॉक स्तरीय युवा मण्डल खेलकूद प्रतियोगिता का सेामवार को समापन हो गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि सरपंच श्यामबती, पंचायत सदस्य बदन सिंह, नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार जगदीश डागुर ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर सुरेश, निरोती, मेहर सिंह, मान सिंह, सोनवीर सिंह, नेहरू युवा मण्डल चक काजी बर्रपुरा के अध्यक्ष नारायण सिंह मौजूद रहे। समापन से पूर्व आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के बॉलीवाल कबड्डी मैच में बिलौठी टीम ने प्रथम जबकि बर्रपुरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।