पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवासीय कॉलोनियों से तबेले हटाने के निर्देश

आवासीय कॉलोनियों से तबेले हटाने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। जिलेमें पेयजल विद्युत आपूर्ति और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ओपी जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में एडीएम ने आवासीय कॉलोनियों से तबेले हटाने के कार्य में तेजी लाने और नियमों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने ,शहर में स्वच्छता अभियान के तहत लगाए गए सेक्टर अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को और चुस्त बनाने तथा सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले को मिलने वाले 1200 एमटी यूरिया शीघ्र मंगवाने के निर्देश देते हुए कहा कि नीम कोटेड 50 किलोग्राम यूरिया कट्टा 298 रुपये एवं सादा कट्टा 285 रुपये से अधिक में कोई नहीं बेचे यह सुनिश्चित करें। उन्होंने आरओ संयंत्रों के निर्माण में तेजी लाने ,आरओ पेयजल योजनाओं के लम्बित विद्युत कनेक्शन प्राथमिकता से जारी करने के निर्देश भी दिए।