लोगों ने पार्षदों को बताई समस्याएं
भरतपुर। कंपनीबाग कॉलोनी के लोग लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। सड़क निर्माण नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में परेशानी जलभराव हो जाता है। इससे स्कूली बच्चों और वृद्धों को निकलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी रोशनलाल सैनी ने बताया कि पोखर होने से यहां जलभराव होता है। पोखर को पाटकर पार्क बनाए जाएं। छात्र नेता प्रशांत जोशी ने स्ट्रीट लाइन लगवाने की बात कही। इस मौके पर लोगों ने पार्षद किशनपाल को ज्ञापन दिया तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर घनश्याम होल्कर, नेक राम सैनी, हरिओम सैनी, हरिसिंह सैनी, चंचल आदि मौजूद रहे।