पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएसजे के व्याख्याता अशोक हिंदी भाषा भूषण से सम्मानित

एमएसजे के व्याख्याता अशोक हिंदी भाषा भूषण से सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. महारानीश्रीजया कॉलेज के व्याख्याता डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा की ओर से राजसमंद में हिंदी लाओ देश बचाओ पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदी सेवी के रूप में हिंदी भाषा भूषण की उपाधि से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने श्रीनाथजी की हाथ बुलम की स्वर्णिम छवि, शॉल, उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे सम्मान से हिंदी सेवियों को और उत्साह के साथ काम करने का मौका मिलता है। हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना, हिंदी भाषा में आयोजित सेमिनारों में शामिल होकर हिंदी भाषा के संरक्षण पर काम करने की आवश्यकता है।

भरतपुर. राजसमंद में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. गुप्ता को सम्मानित करते अतिथि।