- Hindi News
- सतर्कता दल पर हमले के विरोध में कर्मचारी लामबंद
सतर्कता दल पर हमले के विरोध में कर्मचारी लामबंद
बिजलीनिगम के सतर्कता दल पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिजली कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। कर्मचारियों ने रविवार तक गिरफ्तारी नहीं होने पर टूल पेन डाउन हड़ताल की चेतावनी दी है। विद्युत कर्मियों ने इस संबंध में मंगलवार शाम जिला कलेक्टर गिर्राज सिंह कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश को ज्ञापन भी सौंपा। गत दिनों गांव सोनोटी में बिजली चोरी पकड़ने गए सतर्कता दल पर हमला कर दिया गया था।
मंगलवार दोपहर विद्युत निगम के इन्जीनियर और कर्मचारियों ने मोतीझील पावर हाउस स्थित रेस्ट हाउस में इंजीनियर्स एसोसिएशन के संयोजक एसके बंसल की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित की गई। इसमें बंसल ने कहा कि भरतपुर में बिजली चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जब निगमकर्मी चोरी रोकने का प्रयास करते हैं तो हमला कर दिया जाता है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाए कि बिजली कर्मियों द्वारा नामजद रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बावजूद भी पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती है। बैठक में नामजद आरोपियों की रविवार तक गिरफ्तारी नहीं होने पर टूल डाउन और पेन डाउन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। संचालन इंटक के महामंत्री विद्या सागर शर्मा ने किया। बाद में विद्युत कर्मियों ने जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा। बैठक में एसई जेआर मीणा, एक्सईएन ओपी नरूका, एक्सईएन वीके दुबे, टीए टू एसई संजय अग्रवाल, एईएन वीएस रेंकवार, एईएन सुखवीर सिहं, एईएन बीएस शर्मा, एईएन जीएल गुप्ता, सुरेश गर्ग, एनएस वर्मा, एचएल शर्मा, विवेक शर्मा, बीएल गुप्ता, नाहर सिंह कुंतल, गुंजन शर्मा आदि मौजूद रहे।
सतर्कतादल पर हमले के विरोध में ज्ञापन
राजस्थानविद्युत तकनीकी आईटीआई कर्मचारी यूनियन एटक का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को महासचिव इंद्रभान सिंह के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता से मिला। यूनियन कर्मचारियों ने एसी को ज्ञापन देकर कार्रवाई कराने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को सोनोटी गांव में बिजली चोरी रोकने गए सतर्कता दल पर हमला करने के आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किए जाने पर रोष जताया तथा अधीक्षण अभियंता से इस मामले में पुलिस प्रशासन से मिलकर जल्द कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर नरेंद्र आजाद, जीवाराम, गोपीचंद फौजदार, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
भरतपुर। सतर्कता दल पर हमले के विरोध में विद्युत निगम के इंजीनियर्स एवं कर्मचारी