पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शारदीय नवरात्रा

शारदीय नवरात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. कोतवालीरोड स्थित कौडियान मोहल्ला में माता वैष्णो देवी की प्रतिमा 25 वर्ष पुरानी लाल चिकने पत्थर की बनी है। कहा जाता है कि वैष्णो देवी माता ने मोहल्ले के गोयल परिवार के सेठ को दर्शन दिए थे और प्रतिमा लगवाकर पूजा प्रारंभ कराने को कहा था। इसके बाद ही गोयल सेठ परिवार ने 25 वर्ष पूर्व माता की प्रतिमा स्थापित कराई थी। मंदिर का संचालन मोहल्ले की समिति द्वारा किया जाता है। माता वैष्णों देवी की प्रतिमा आदमकद है। जो श्रद्धालु जम्मू वैष्णो देवी माता मंदिर जाने में असमर्थ होते हैं, वे सुबह-शाम माता के दर्शन कर मनोकामना मांगने आते हैं। शारदीय चैत्र नवरात्रा में मंदिर में यहां नौ दिन का मेला लगता है। माता के पास में ही भैरव बाबा विराजमान हैं। माता की पूजा से पूर्व श्रद्धालु भैरव बाबा की पूजा अर्चना करते हैं। भैरव बाबा को माता का अंगरक्षक माना गया है।