पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉ काॅलेज में होगी काउंटिंग

लॉ काॅलेज में होगी काउंटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 16 सितंबर को राजकीय विधि महाविद्यालय भरतपुर में होगी। इसलिए ईवीएम विधि कालेज में जमा कराई गई।

मतदान समाप्ति पश्चात सभी मतदान दल सील्ड ईवीएम सहित अन्य मतदान संबंधी सामग्री लेकर पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में लॉ कालेज पहुंचे। जहां काउंटरों पर संबंधित मतदान सामग्री जमा कराई। जमा कराई गई सभी ईवीएम को देर रात स्ट्राँग रूम में पर्यवेक्षकों जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में सील्ड कर दिया गया। जहां सुरक्षा के लिए केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बल तैनात किए गए हैं।