- Hindi News
- 10 हजार का इनामी शूटर श्याम सिंह गिरफ्तार
10 हजार का इनामी शूटर श्याम सिंह गिरफ्तार
शहरकी मास्टर कॉलोनी में नवंबर 2012 में प्रॉपर्टी व्यवसायी सत्यनारायण उर्फ सत्तू चौधरी हत्याकांड में फरार चल रहे शूटर श्यामसिंह को पुलिस ने गुरुवार को बाघेर घाटी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर मांगेगी।
पुलिस के अनुसार झालरापाटन महात्मा गांधी कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी व्यवसायी सत्तू चौधरी उस दिन स्वयं की स्कॉर्पियों मास्टर कॉलोनी में खड़ी करके भवानीमंडी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने दोस्तों की गाड़ी से गए थे। वहां से रात में लौटने के बाद स्वयं की स्कॉर्पियो में बैठकर उसे स्टार्ट कर रहे थे। उसी समय उनपर अंधाधुंध फायर किए गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले चार व्यक्तियों समेत पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन शूटर पकड़ में नहीं आए। उन पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। एसपी राहुल बारहट ने उनको पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई थी। हत्याकांड में शामिल खानपुर क्षेत्र के हरिगढ़ निवासी शूटर श्याम सिंह पुत्र तेजपाल सिंह के गुरुवार को उसके क्षेत्र में होने का पता चलने पर विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे बाघेर के जंगल से पकड़ लिया। इस हत्या कांड में शामिल तीन अन्य शूटर अभी फरार चल रहे हैं।
झालावाड़. शहर कोतवाली में गिरफ्तार हत्या का वांछित आरोपी।
10 साल से नहीं पकड़ पाई थी पुलिस
हरिगढ़निवासी शूटर श्याम सिंह पर चार हत्या समेत 12 प्रकरण दर्ज हैं। वह खानपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ दो स्टैंडिंग वारंट निकले हुए हैं, जिसे पिछले 10 सालों में पुलिस नहीं पकड़ पाई थी। फरारी के दौरान ही उसने हत्या समेत अन्य वारदातों को अंजाम दिया। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस का मनोबल बढ़ा है और अब वह सत्तू चौधरी हत्याकांड में शामिल तीन अन्य शूटरों की तलाश में जुट गई है।
यहथे टीम में शामिल
विशेषटीम में खानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र पालीवाल, सारोला थाना प्रभारी मनोज सिंह सिकरवार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, दिनेश राठौर, सीताराम, गौतम कोटा ग्रामीण के हैड कांस्टेबल अजीत मोगा शामिल थे।