9 वीं कक्षा की छात्रा से की ज्यादती
क्षेत्रके एक गांव में बुधवार को स्कूल से घर लौटते समय 9वीं कक्षा की छात्रा को रास्ते में युवक ने पकड़ लिया और उसे कमरे में ले जाकर ज्यादती की। इसका पता चलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें धक्का देकर भाग निकला। उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है।
थानाप्रभारी तुंगनाथ ने बताया कि कस्बे की छात्रा नवीं कक्षा में अध्ययनरत है। वह बुधवार को स्कूल गई थी। दोपहर 2 बजे घर लौट रही थी। रास्ते में खड़े मध्यप्रदेश क्षेत्र के डोकरखेड़ी गांव निवासी मांगीलाल मेघवाल ने उसे अकेला देखकर पकड़ लिया और अपने रिश्तेदार के कमरे में ले गया। युवक ने दरवाजा बंद करने के बाद उससे ज्यादती। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे छात्रा के पिता ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी और दरवाजे के पास आकर धक्का दिया। इस पर युवक ने दरवाजा खोला और छात्रा के पिता को धक्का देकर बचकर भाग निकला। इसके बाद पीड़िता ने पिता को घटना के बारे में बताया और मिश्रौली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक करीब डेढ़ माह से गुराड़िया जोगा गांव निवासी अपने जीजा के यहां रहकर मजदूरी कर रहा था। छात्रा का मेडिकल कराया है। केस दर्ज कर मामले की जांच भवानीमंडी डीएसपी को सौंप दी है।