पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने दिए मांस की दुकानंे हटाने के निर्देश

कलेक्टर ने दिए मांस की दुकानंे हटाने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिड़ावा| नगरके थाना परिसर में बुधवार शाम सीएलजी बैठक कलेक्टर विष्णुचरण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की गई। 27 मई को सीएलजी की बैठक के दौरान नगर भ्रमण कर अधिशासी अधिकारी को बाजार के बीच से मांस की दुकानें हटाने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में 6 माह बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस पर 8 अक्टूबर को भास्कर में कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं मांसाहार की दुकाने’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। इसके बाद कलेक्टर ने सबसे पहले अधिशासी अधिकारी शंभूलाल मीणा से चर्चा की। जवाब में ईओ ने कलेक्टर को गुमराह कर जवाब दे डाला कि दुकानें हटा दी। जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि अभी भी बीच बाजार में खुले में मांस की दुकानें संचालित हैं। बैठक में फिर कलेक्टर ने शीघ्र ही स्थान चिन्हित कर मांस की दुकानें हटाने के निर्देश दिए हैं। भाजपा के बालकिशन पाटीदार ने धरोनिया रोड पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। बैठक में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जैन ने स्कूलों के नगर में हुए एकीकरण् को रद्द कर पहले जैसे ही स्कूल अलग-अलग स्थानों पर संचालित करने का मुद्दा उठाया। वहीं मोर्चा जिलामंत्री दिलीप शर्मा ने चौराहे से बस स्टेंड तक रोड लाइट लगाने, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने सफाई व्यवस्था दुरस्त करवाने, पूर्व प्रधान रामलाल चौहान हरिमोहन शर्मा ने नगर की अन्य समस्याओं की ओर कलेक्टर का ध्यान दिलाया। सीएलजी बैठक में एसपी राहुल बारहठ, एसडीएम रामकिशन मीणा, डिप्टी भवानीमंडी राजेंद्रसिंह, अधिशासी अधिकारी शंभूलाल मीणा, कनिष्ठ अभियंता धर्मराज गुर्जर, पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता, तहसीलदार श्रीकांत व्यास, कनिष्ठ अभियंता वीजेंद्र, प्रवीण गुर्जर सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।