- Hindi News
- नई जिला प्रमुख ने कहा गांवों का विकास रहेगी प्राथमिकता
नई जिला प्रमुख ने कहा-गांवों का विकास रहेगी प्राथमिकता
टीना भील निर्विरोध बनीं जिला प्रमुख
मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे के गृह जिले झालावाड़ में जिला परिषद चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद 27 वर्षीय टीना भील जिला प्रमुख बनी हैं।
यह पहला मौका है जब एसटी महिला जिले की सिरमौर बनी है। जीत की घोषणा के बाद जिला परिषद सभागार में शपथ दिलाई गई।
जिला परिषद के 27 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला था। पांच फरवरी को नतीजे घोषित किए गए। उसमें भाजपा को 23 सीट, जबकि प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को चार जगह ही सफलता मिल पाई।
इतना ही नहीं एसटी महिला के लिए आरक्षित जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस कोई प्रत्याशी भी नहीं मिला। इससे भाजपा का जिला प्रमुख बनना तय था।
शनिवार सुबह भाजपा प्रत्याशी ने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचकर आवेदन दाखिल किया। निर्धारित समय पूरा होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बिष्णु चरण मल्लिक ने भाजपा प्रत्याशी टीना कुमारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
पदभार ग्रहण किया
नवनिर्वाचित जिला प्रमुख को विधिवत निर्वाचन की शपथ दिलाई। इसके पश्चात जिला प्रमुख ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम खजान सिंह, जिला परिषद सीईओ जुगलकिशोर मीणा, आबकारी अधिकारी भवानीसिंह पालावत, एएसपी मिलन कुमार जोहिया, भूमि अवाप्ति अधिकारी नंदकिशोर मीणा, भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाटीदार, पूर्व विधायक निर्मल सकलेचा, जिला परिषद सदस्य संजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष जयदीप सिंह, यतन सिंह, डॉ. राजेश शर्मा, श्याम पाटीदार, कालूराम पाटीदार, इनाम जफर, ओंकार बंजारा, मनोज गुर्जर, सियाराम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
भारती नागर चुनी गई प्रधान
झालरापाटन.पंचायत समिति झालरापाटन में शनिवार को शनिवार को भाजपा प्रत्याशी भारती नागर प्रधान निर्वाचित हुई। उन्होंने कांग्रेस की लाड बाई उर्फ लाड़ जी को ़़11 वोट से शिकस्त दी। बीरियाखेड़ी गांव निवासी भाजपा प्रत्याशी भारती नागर ने प्रधान पद के लिए सुबह 10.45 मिनट पर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इसके बाद समराई निवासी कांग्रेस प्रत्याशी लाड़ बाई ने पर्चा भरा। मतदान के लिए निर्धारित समय में प्रक्रिया हुई। इसके बाद एसडीएम अशोक सांगवा ने परिणाम की घोषणा की। इसमें भारती 16 मत पाकर प्रधान बनी। लाड बाई को 5 वोट मिले। इस दौरान पंचायत समिति परिसर में सुरक्षा के बंदोबस्त रहे। परिसर के दोनों गेट पर बैरिकेट लगाए गए थे। इस दौरान डीएसपी खुशाल सिंह राजपुरोहित, तहसीलदार हरसहाय जांगिड़, नायब तहसीलदार बालू सेन, थाना प्रभारी हेमराज मुंड, सदर थाना प्रभारी मनोज सिंह सिकरवार, विकास अधिकारी भौम सिंह इंद्रा सहित नरेंद्र डांगी, सुरेश गुर्जर समेत दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बेनाथअकलेरा के पहले प्रधान
अकलेरा.नवसृजितपंचायत समिति अकलेरा के प्रधान पद के चुनाव शनिवार को पंचायत भवन में हुए। इसमें भाजपा के बेनाथ मीणा 13 मतों से विजयी हुए। उनको 18 और कांग्रेस प्रत्याशी मेघराज को 5 मत मिले। कांग्रेस को निर्दलीय निर्दलीय प्रत्याशी ने समर्थन दिया। निर्वाचन अधिकारी डाॅ. सत्यप्रकाश कंस्वा ने पंचायत समिति के पहले प्रधान बेनाथ मीणा को निर्वाचित घोषित किया। इससे पूर्व भाजपा की ओर से प्रधान पद दावेदार बेनाथ मीणा ने अपना नामांकन दाखिल किया एवं कांग्रेस की ओर से मेघराज मीणा ने प्रधान पद की दावेदारी पेश की। इस पर दोपहर 3 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। शाम पांच बजे मतों की गिनती करने के बाद परिणामों की घोषणा की। भाजपा के विजयी प्रत्याशी को के सैकडों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया और आतिशबाजी की। इस अवसर पर स्थानीय चुनाव प्रभारी नरेन्द्र तोमर, विधायक कंवर लाल मीणा, मंडल अध्यक्ष अनूप गौतम, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रमेशचंदबने पहले प्रधान
भवानीमंडी.नवगठित भवानीमंडी पंचायत समिति का आज हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेशचंद मेघवाल को प्रधान चुन लिया। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी यशोदा मेहर को 5 वोटों से पराजित कर दिया। आज एसडीएम कमल सिंह यादव ने इस निर्वाचन की घोषणा की तो विधायक रामचंद सुनारीवाल पूर्व विधायक मानसिंह चौहान, पूर्व उप प्रमुख मानसिंह चौहान भगवतीपुरा, चुनाव प्रभारी दिनेश जैन समेत सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर छा गई। 21 सदस्यीय पंचायत समिति में भाजपा के 12 और कांग्रेस के 8 तथा एक निर्दलीय गोविंदसिंह विजयी हुए थे। उन्होंने भी आज भाजपा के पक्ष में मतदान कर दिया। जिससे भाजपा यहां पर 5 वोटों से विजयी हो गई।
रेखाकुंवर बनीं डग प्रधान
डग.पंचायतसमिति सभागार भवन में शनिवार को प्रधान पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार को पांच मतों से हराया। भाजपा की रेखा कुंवर को 15 और कांग्रेस की उर्मिला सिंह उर्फ सोनिया कुंवर को 10 मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हुई। प्रधान पद के लिए दोनों पार्टियों की उम्मीदवारों ने 10 से 11 बजे आवेदन किए गए। निर्धारित समय में मतदान कराया गया। इसके बाद एसडीएम चंदन दुबे ने परिणाम की घोषणा की। इसमें भाजपा प्रत्याशी विजयी रही। उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान परिसर में सुरक्षा की व्यवस्था रही। डीएसपी भागचंद मीणा, उन्हेल थानाप्रभारी लतीफ मोहम्मद, गंगधार थानाप्रभारी राधेश्याम राठौर, डग प्रभारी लक्ष्मणसिंह, भाजपा पर्यवेक्षक मुकेश चेलावत, डूंगरसिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपाकी मौरम बाई बनीं प्रधान
मनोहरथाना.मनोहरथानापंचायत समिति में भाजपा की मौरम बाई प्रधान बनी। पंचायत समिति के टायसम भवन में सुबह 10 बजे से भाजपा एवं कांग्रेस के नेताओं का आना जाना लगा रहा। समर्थकों की भीड़ भवन के बाहर एकत्रित रही। भाजपा की प्रधान पद की दावेदार मौरमबाई और कांग्रेस की और से संतोश कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोपहर तीन बजे वोटिंग प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इसके बाद मतों की गणना हुई, जिसमें भाजपा को 15 वोट तथा 6 वोट कांग्रेस को मिले। निर्वाचन अधिकारी धीरज व्यास ने मौरमबाई को विजय घोषित कर प्रमाण पत्र दिया एवं शपथ दिलाई। गया इसके बाद से दोनों पार्टिंयों ने उपप्रधान के लिये प्रयास तेज कर दिए।
कन्हैयालालबने सुनेल प्रधान
सुनेल.पंचायतसमिति पिड़ावा मुख्यालय सुनेल में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक कन्हैयालाल पाटीदार प्रधान चुने गए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 3 मतों से हराया। 21 सीटों वाली पंचायत समिति में भाजपा केे 13 और कांग्रेस के 8 सदस्य बने थे। शनिवार को प्रधान पद की दावेदारी के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। लेकिन एक प्रत्याशी रामेश्वर प्रसाद ने नाम वापस ले लिए। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर हुई। निर्धारित समय में मतदान कराया गया। जिसमें कन्हैयालाल को 12 मत रणजीतसिंह को 9 मत प्राप्त हुए। कन्हैयालाल पाटीदार 3 वोट से जीत होने की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर फैल गई। नवनिर्वाचित प्रधान का समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
प्रेमबाईलोधा बकानी की प्रधान निर्वाचित
बकानी.पंचायत समिति में भाजपा की प्रेमबाई लोधा प्रधान निर्वाचित हुई। उन्होंने सीधे मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी को 7 मतों से मात दी। कार्यकर्ताओं ने उनको फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। गणेशपुरा गांव निवासी प्रेमबाई लोधा ने पहली बार चुनाव लड़ा और प्रधान भी बनी। उनकी इस जीत से भाजपा में खुशी का माहौल है। पंचायत समिति में सुबह नामांकन और मतदान प्रक्रिया के बाद निर्वाचन अधिकारी मनीषा तिवारी ने परिणाम घोषित किए। इसमें भाजपा प्रत्याशी प्रेमबाई को 12 और कांग्रेस प्रत्याशी समता बाई को 5 मत मिले। भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।
खानपुरमें गायत्री बनी प्रधान
खानपुर।पंचायत समिति खानपुर पर शनिवार को प्रधान के चुनाव में भाजपा की गायत्री राठौड़ 3 मतों से विजय घोषित किया। रिटर्निंग अधिकारी हनुमान सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रधान के चुनाव को लेकर पंचायत समिति कार्यालय पर शनिवार 10 बजे भाजपा की प्रत्याशी गायत्री राठौड़ और कांग्रेस से अनिता कुमारी ने नामांकन भरा दोपहर 3 बजे बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान भाजपा कांग्रेस के निर्वाचित सदस्यों ने कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान स्थल पहुंचकर मत डाले गये। मतदान प्रक्रिया बाद मतों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी गायत्री राठौड़ को तीन मतों से विजय घोषित किया। भाजपा प्रत्याशी को 11 मत कांग्रेस को 8 मत प्राप्त हुए। रिटर्निंग अधिकारी गुर्जर ने नवनिर्वाचित प्रधान राठौड़ को शपथ दिलायी और पद ग्रहण करवाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक नरेन्द्र नागर और कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष देवलाल मीणा, भवानीशंकर गुर्जर आदि मौजूद थे।
डेढ़दशक बाद गंगधार की प्रधान
चौमहला.करीब डेढ़ दशक बाद गंगधार खेड़ा की प्रधान चुने जाने से क्षेत्र में जश्न का माहौल है। रेखा कुंवर के प्रधान चुने जाने की खबर मिलते है गंगधार-चौमहला क्षेत्र के लोगों ने आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। नवनिर्वाचित प्रधान के ससुर स्व. करण सिंह 15 साल पहले डग के प्रधान रह चुके हैं।
खानपुर. प्रधान को शपथ दिलाते रिर्टनिंग अधिकारी।
झालावाड़. जिला प्रमुख चुनाव को लेकर जिला परिषद के बाहर एकत्रित समर्थक।
झालावाड़. जिला प्रमुख टीना कुमारी को शपथ दिलाते कलेक्टर।
झालावाड़. नवनिर्वाचित जिला प्रमुख टीना भील को फूलमाला पहना कर स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
झालावाड़. पहलीबार चुनाव लड़कर जिले की प्रमुख बनीं टीना कुमारी (27) ने कहा कि गांवों का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। गांव-गांव जाकर ग्रामीणों की समस्या सुनकर काम करेंगी। स्वच्छता पर ध्यान दिया जाएगा। जिले में पहला मौका है कि जब एसटी महिला जिला प्रमुख चुनी गईं है।
12वीं तक शिक्षा प्राप्त टीना ने जिला प्रमुख चुने जाने के बाद जिला परिषद हॉल में शपथ ली। इसके बाद वे सीट पर बैठी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनमें भरोसा जताया है, उसे पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में जिला प्रमुख चुने जाने से अत्यधिक प्रसन्नता है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाटीदार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
गृहिणीसे बनीं जिले की पहली महिला : टीनाकुमारी ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे गृहिणी से इस मुकाम पर पहुंचकर जिले की पहली महिला बनेंगी, लेकिन पार्टी पदाधिकारियों के सक्रिय सहयोग से यह संभव हो गया। पहली बार वार्ड 13 से जिला परिषद का चुनाव लड़ा और सफलता मिल गई। जिला प्रमुख का पद एसटी महिला के लिए आरक्षित था।
टीनाके प्रमुख बनने पर आतिशबाजी
भाजपाकी टीना कुमारी के जिला प्रमुख की शपथ लेकर चैंबर से बाहर आने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस मौके पर नारेबाजी करके खुशी का इजहार किया गया। उधर, उनके जिला प्रमुख बनने से भील समाज में खुशी है। लगातार तीसरी बार महिला जिला प्रमुख : जिला प्रमुख पद पर लगातार तीसरी बार महिला जिला प्रमुख बनी है। यहां पर इससे पहले सामान्य महिला प्रमुख थीं और उससे पूर्व एससी महिला के लिए यह पद आरक्षित था। इस बार एसटी महिला के लिए आरक्षण हुआ था।
मजबूत हुई भाजपा : पंचायत चुनाव में भाजपा पहले से और मजबूत हुई। इस बार जिला परिषद के चुनाव में अपूर्व सफलता हासिल कर 23 सीटें प्राप्त की। पिछले चुनाव में भाजपा को 17 सीट और कांग्रेस को 10 सीट मिली थी। इस बार में कांग्रेस की स्थिति और कमजोर हो गई।