पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भैंसोदा से सीताबाई सरपंच बनीं

भैंसोदा से सीताबाई सरपंच बनीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पासके मध्यप्रदेश की भैंसोदा पंचायत के सभी 8 मतदान केंद्र में पंच, सरपंचों की गणना गुरुवार देररात संपन्न हो गई। भैंसोदा में सरपंच पद पर सीताबाई गहलोत निर्वाचित हुई। भैंसोदा पंचायत के ही भैंसोदामंडी के वार्ड नंबर 16 के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में इंदुबाला बाथरा 14 वोट से जीती। वह एक केंद्र से एक वोट से और दूसरे से 13 वोट से विजयी रही। पास की अन्य पंचायतों में धुंआखेड़ी से सरोजकंवर, चौकी से कौशल्याबाई, बोरदा से कृष्णा पाटीदार और लेदी से परशुराम पाटीदार ओसारा से सज्जनबाई सरपंच पद पर विजयी रहें। ध्यान रहे कि मप्र में पंच, सरपंचों को उन्हें मिले मत मतदान के बाद गणना कर बता दिए जाते हंै, परिणाम की घोषणा 8 फरवरी को हंै

तुरकािड़यासे बने पहले प्रधान

अकलेरा. नवसृजितपंचायत समिति अकलेरा में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किये गये पद पर प्रथम प्रधान के रूप में भाजपा के बेनाथ मीणा निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित प्रधान तुरकाडिय़ा गांव के निवासी है। उन्होंने पहली बार पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़कर प्रधान पद हासिल किया।

रायपुरकी पुत्र वधु बनी जिला प्रमुख

रायपुर.कस्बे की पुत्र टीना कुमारी भील शनिवार को जिला प्रमुख चुनी गई। उनके निर्वाचन से कस्बे समेत आस-पास खुशी की लहर है। वे सामान्य परिवार से हैं। उनके प्रमुख बनने पर कस्बेवासियों ने बस स्टैंड पर आतिशबाजी।

कांग्रेसको एक वोट ज्यादा मिला

सुनेल.पंचायत समिति सुनेल में प्रधान के चुनाव में भाजपा को विजयी सदस्यों की संख्या से एक वोट कम मिला। यहां पर 21 वार्डों में भाजपा की 13 और कांग्रेस की 8 सीटें आई। जबकि प्रधान पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पाटीदार को 12 ही वोट मिले। क्रास वोटिंग के चलते कांग्रेस प्रत्याशी सिंह को 9 मत मिले।