पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रार्थना सभाएं बंद, स्कूलों में मास्क अनिवार्य

प्रार्थना सभाएं बंद, स्कूलों में मास्क अनिवार्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयुर्वेद अस्पताल में नहीं आया काढ़ा

जिले में बच्चों को स्वाइन फ्लू रोग से बचाने के लिए स्कूलों में प्रार्थना बाल सभाओं पर रोक लगा दी है और हाल ही में एक और निर्देश जारी कर बच्चों को मास्क पहनकर आना अनिवार्य कर दिया है। प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद कई स्कूल संचालकों ने सोमवार को बच्चों को मास्क पहनकर आने को कहा है।

जिले में स्वाइन फ्लू के तीन पॉजीटिव सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बच्चों को स्वाइन फ्लू के वायरस से बचाने के लिए प्रार्थना बाल सभाओं पर गत दिनों रोक लगा दी थी, लेकिन सोमवार को मास्क की भी अनिवार्यता कर दी गई है। सोमवार को जब बच्चें स्कूल आएंगे तो उनको मास्क पहनकर आना होगा। कई स्कूलों में तो बच्चों ने मास्क लगाकर आना शुरू कर दिया है।

सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि संपर्क में आने के कारण बच्चों में इंफेक्शन जल्दी फैलता है। ऐसे में उनको स्वाइन फ्लू रोग से बचाने के लिए प्रशासन मास्क पहनने के लिए पाबंद किया है। साथ ही कुछ एनजीओ समाजसेवी संस्थाओं ने अाग्रह किया जा रहा है कि वे स्कूली बच्चों को मास्क निशुल्क उपलब्ध कराए।

स्कूलीबच्चों को पिलाया काढ़ा

ब्लॉकझालरापाटन के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल डोंडा में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए करीब 350 बच्चों को आैषधीयुक्त काढ़ा पिलाया गया। काढ़ा वितरण में गांव के मोहनलाल पाटीदार, राकेश पाटीदार ने सहयोग किया। संस्था की और से भंवरसिंह राठौड़, जगदीश पाटीदार, राहुल गुप्ता ने सभी बच्चों को स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी दी। साथ ही नियमित काढ़ा का उपयोग लेने की बच्चों को सलाह दी। वहीं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की आेर से भी स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए काढ़ा वितरण किया गया। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी प्रद्युम्न कुमार शर्मा ने बताया कि जिला आयुर्वेद अधिकारी महेश गौतम के दिशा निर्देश पर 2500 लोगों को शनिवार को काढ़ा वितरित किया गया। इस मौके पर चिकित्सक राजेंद्र कुमार शर्मा, मुरादखान, कालूलाल, संजीव गुर्जर, रामप्रसाद वर्मा, गोपाललाल तंवर, कालीबाई ने भी सहयोग किया।

डोर टू डोर सर्वे जारी

भवानीमंड़ीक्षेत्र में स्वाइन फ्लू का एक पॉजीटिव केस आने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 मेडिकल टीम द्वारा क्षेत्र में घरों का डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। संतोष गुप्ता पत्‍‌नी रामेश्वर गुप्ता निवासी रेल्वे काॅसिग के पास भैसोदामंडी मध्यप्रदेश की निवासी है। जिनको स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया था। जिले मे स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर 7 टीमे बनाई गई है। उनके द्वारा बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, घरो का डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। इस के साथ-साथ ही सभी खंड स्तर पर भी घरों का सर्वे किया जा रहा है। साथ ही स्वाइन फ्लू के प्रति जनजागृति हेतु स्वास्थ्य शिक्षा दी गई स्वाइन फ्लू की रोकथाम के पंपलेट्स बाटे जा रहे है।

भास्कर न्यूज | झालावाड़

जिले में बच्चों को स्वाइन फ्लू रोग से बचाने के लिए स्कूलों में प्रार्थना बाल सभाओं पर रोक लगा दी है और हाल ही में एक और निर्देश जारी कर बच्चों को मास्क पहनकर आना अनिवार्य कर दिया है। प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद कई स्कूल संचालकों ने सोमवार को बच्चों को मास्क पहनकर आने को कहा है।

जिले में स्वाइन फ्लू के तीन पॉजीटिव सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बच्चों को स्वाइन फ्लू के वायरस से बचाने के लिए प्रार्थना बाल सभाओं पर गत दिनों रोक लगा दी थी, लेकिन सोमवार को मास्क की भी अनिवार्यता कर दी गई है। सोमवार को जब बच्चें स्कूल आएंगे तो उनको मास्क पहनकर आना होगा। कई स्कूलों में तो बच्चों ने मास्क लगाकर आना शुरू कर दिया है।

सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि संपर्क में आने के कारण बच्चों में इंफेक्शन जल्दी फैलता है। ऐसे में उनको स्वाइन फ्लू रोग से बचाने के लिए प्रशासन मास्क पहनने के लिए पाबंद किया है। साथ ही कुछ एनजीओ समाजसेवी संस्थाओं ने अाग्रह किया जा रहा है कि वे स्कूली बच्चों को मास्क निशुल्क उपलब्ध कराए।

स्कूलीबच्चों को पिलाया काढ़ा

ब्लॉकझालरापाटन के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल डोंडा में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए करीब 350 बच्चों को आैषधीयुक्त काढ़ा पिलाया गया। काढ़ा वितरण में गांव के मोहनलाल पाटीदार, राकेश पाटीदार ने सहयोग किया। संस्था की और से भंवरसिंह राठौड़, जगदीश पाटीदार, राहुल गुप्ता ने सभी बच्चों को स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी दी। साथ ही नियमित काढ़ा का उपयोग लेने की बच्चों को सलाह दी। वहीं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की आेर से भी स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए काढ़ा वितरण किया गया। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी प्रद्युम्न कुमार शर्मा ने बताया कि जिला आयुर्वेद अधिकारी महेश गौतम के दिशा निर्देश पर 2500 लोगों को शनिवार को काढ़ा वितरित किया गया। इस मौके पर चिकित्सक राजेंद्र कुमार शर्मा, मुरादखान, कालूलाल, संजीव गुर्जर, रामप्रसाद वर्मा, गोपाललाल तंवर, कालीबाई ने भी सहयोग किया।

झालावाड़. स्वाइन फल्यू की रोकथाम के लिए पर्चे बांटे जा रहे हैं।