किसी ने नहीं ली अनुदानित अनाज कोठी
भवानीमंडी. कृषिविभाग के सहायक निदेशक रामवीरसिंह ने बताया कि मौसम खुलने से धनिये में लोंगिया रोग का फैलावा रुका है। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें अब थोड़ा सुधार हुआ है। यह जानकारी आज मासिक बैठक के बाद सामने आई है। उन्होंने यह भी बताया कि ऑनलाइन अनुदानित सीड स्पाइडर ग्रेडर पर अधिकतम 3400 रुपए का अनुदान है। यह अभी तक 50 ही ली गई है। लेकिन 900 रुपए अनुदान की अनाज की कोठी किसी ने नहीं ली। उन्होंने यह भी बताया कि खेत तलाई के लिए इस साल 52,500 रुपए का अधिकतम अनुदान है। इसमें 120 का लक्ष्य है। लेकिन 20 ने आवेदन किया। इसमेें से आठ पत्रावली पूणज़् हो गई।
भवानीमंडी। कृषि विभाग मेें वितरण के लिए आई सीड ग्रेडर मशीनें।