पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 150 स्कूलों ने नहीं भेजी छात्र संख्या

150 स्कूलों ने नहीं भेजी छात्र संख्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवानीमंडी| राजकीयसेठ आनंदीलाल पोद्दार सीनियर हायर सैकंडरी स्कूल स्थित जिला समानीकरण परीक्षा केंद्र ने कहा है कि कहने के बावजूद जिले के करीब 150 स्कूलों ने अभी तक भी अपने यहां की छात्र संख्या नहीं भिजवाई है। प्रधानाचार्य राजकुमार विक्रम ने बताया कि 30 सितंबर तक छात्र संख्या नहीं भिजवाने वाले स्कूलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। समानीकरण केंद्र जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों की कक्षा 9 11 की अद्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा करवाता है। जिनके प्रश्न पत्र इसी केंद्र के माध्यम से छपवाए जाते हैं। इसके लिए जिले के करीब 450 स्कूलों में से 300 ने अपने यहां की संख्या भिजवा दी। बाकी ने अभी तक भी संख्या नहीं भिजवाई।