सोते समय व्यक्ति को सांप ने डसा, मौत
पनवाड़. दहीखेड़ाकस्बे में सोमवार रात को सोते समय सांप ने एक व्यक्ति को डस लिया। इससे उसकी आंख खुल गई। इस पर व्यक्ति ने उसे लाठी से मार डाला। जहर से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे खानपुर ले गए। जहां से शब्बीर को झालावाड़ रैफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
करंटसे भैंस की मौत_ भवानीमंडी. पचपहाड़तहसील के बाजपुरा गांव में मंगलवार को कंरट लग जाने से एक ग्रामीण की भैंस की मौत हो गई। ग्रामीण सूरजपालसिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर का अर्थिंग पास में ही लगा होने से उसके करंट से भैंस की मौत हो गई। इससे पहले भी करंट की घटना घट चुकी है।