पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाड़ौती की कोई भी टीम नहीं पहुंची फाइनल में

हाड़ौती की कोई भी टीम नहीं पहुंची फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयगल्र्स सीनियर हायर सैकंडरी स्कूल के तत्वावधान में जारी स्टेट बाॅस्केटबाॅल टूर्नामेंट मंे दोनों वर्ग में जयपुर की टीमों का दबदबा कायम है। मंगलवार को हुए सेमीफायनल के बाद 17 वर्ष में जयपुर और भिलवाड़ा तथा 19 वर्ष में अजमेर और जयपुर ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। आज हुए सेमीफाइनल में जयपुर ने सिरोही को 27-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

इसी तरह भिलवाड़ा ने अजमेर को 23-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। कार्यालय प्रभारी शिव रघुराजसिंह खींची ने बताया कि 19 वर्ष में अजमेर ने कोटा को बुरी तरह रोंद दिया। उसने 46-4 से तथा जयपुर ने भिलवाड़ा को 46-22 से हराकर फाइनल मेें प्रवेश किया। 17 वर्ष का फाइनल आज रात और 19 वर्ष का फाइनल प्रातः 8 बजे से पोद्दार स्कूल मैदान में खेला जाएगा। फाइनल मेच के लिए सुरक्षा एवं प्रशासनिक प्रबंध किए गए है।

भवानीमंडी। बास्केटबाॅल मैच में भिड़ती अजमेर और कोटा की टीमें।