पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी आठ पंचायत समितियों में भाजपा के उपप्रधान

सभी आठ पंचायत समितियों में भाजपा के उपप्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली निगम का ठेका श्रमिक बना भवानीमंडी का पहला प्रधान

भाजपा के भागचंद बने उप जिला प्रमुख

भाजपाके भागचंद दांगी उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को सीधे मुकाबले में 19 मतों से हराया। इसके बाद उनका फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

पिड़ावा क्षेत्र के फर्शपुरा गांव निवासी भागचंद दांगी जिला परिषद के वार्ड नंबर 12 से चुनाव जीतकर आए। पार्टी ने उप जिला प्रमुख पद के लिए उनको प्रत्याशी बनाया। सुबह निर्धारित समय में भागचंद ने कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस से प्रत्याशी सुदीप ने पर्चा भरा। दोपहर 3 बजे करीब मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें भाजपा के पक्ष में 23 और कांग्रेस के पक्ष में 4 वोट आए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम की घोषणा की। इसी के साथ भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। नव निर्वाचित उप जिला प्रमुख के परिसर से बाहर आते ही कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाई और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ता ढोल धमाके के साथ जुलूस के रूप में निकले। इस मौके पर जिला प्रमुख टीना कुमारी समेत जिला परिषद सदस्य संजय वर्मा, इंद्रजीत सिंह झाला, अरुणा मीणा, लालीबाई, गोपाल गुर्जर, बबीता चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

नव निर्वाचित प्रधान रमेशचंद मेघवाल के चेहरे पर प्रधान बनने की खुशी छुपाए नहीं छु़प रही थी। उनका कहना था कि वे बिना किसी भेदभाव के काम करेंगे। उन्होंने कहा सबके काम करेंगे, बिना भेदभाव के काम करेंगे।

प्रधानने ली सप्ताह में दो घंटे सफाई की शपथ

प्रधानरमेशचंद को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने शपथ ली कि वे एक साल में एक सौ घंटे मतलब हर सप्ताह दो घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान कर, साफ-सफाई रखने का संदेश देंगे। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की शपथ ली। एक सौ और लोगों के इसकी शपथ दिलवाएंगे।

इधरदो और श्रमिकों की जागी तकदीर

नारायणखेड़ाग्राम पंचायत में सरपंच बना बजरंग मेहर और पंच बना रामचंदर भी बिजली निगम में ठेका श्रमिक रह चुका है। एक अन्य राजेंद्र कुशवाह ड्राइवर है।

सीमाऔर कमल निर्वाचित घोषित हुए

भवानीमंडीमध्यप्रदेश की भैंसोदामंडी के जिला परिषद और पंचायत समिति जनपद के लिए हुए चुनाव के परिणाम घोषित हो गए। भैंसोदामंडी से संबंधित जिला परिषद की वार्ड नंबर 16 की सीट से सीमा राकेश यादव बॉबी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेखा श्याम गुर्जर को 600 वोटों से पराजित किया। इसी तरह एक अन्य जनपद वार्ड क्रमांक 13 से कमल हटवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विशाल जायसवाल को करीब 700 वोटों पराजित किया।

झालरापाटन. उपप्रधान चुनाव में विजयी होने पर स्वागत करते कार्यकर्ता।

चौमहला. उप प्रधान गोविंदसिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता।

भवानीमंडी में गोरधनसिंह बने उप प्रधान

भवानीमंडी.भवानीमंडी पंचायत समिति के उप प्रधान पद के चुनाव में भाजपा के लसूड़िया निवासी गोरधनसिंह 5 मतों से विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकेश रोझा को 5 मतों पराजित किया। गोरधसिंह को 13 और मुकेश रोझा को 8 मत मिले। शनिवार को हुए चुनाव में नारायणखेड़ा निवासी रमेशचंद को पहले ही प्रधान चुन लिया गया था। आज इनके विजयी होने पर विधायक रामचंद सुनारीवाल, पूर्व विधायक मानसिंह चौहान, पूर्व उप प्रमुख मानसिंह चौहान भगवतीपुरा और चुनाव प्रभारी दिनेश जैन घनश्याम पारेता तथा पूर्व सरपंच विमल जैन समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी कर हर्ष जताया।

भवानीमंडी। नवनिर्वाचित प्रधान, उप प्रधान के साथ जीत पर हर्ष जताते विधायक एवं अन्य।

झालावाड़. उप जिला प्रमुख बनने पर स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता।

डग| पंचायतसमिति के उपप्रधान भाजपा प्रत्याशी गोविंदसिंह परिहार चुने गए। वे दूसरी बार उपप्रधान बने हैं। उनको 15 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 10 वोट आए। उनके निर्वाचन से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। भाजपा की और से उपप्रधान पद के गोविंदसिंह ने आवेदन किया। जबकि कांग्रेस की और से भैरूसिंह प्रत्याशी थे। 3 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें कुल 25 मत डाले गए जिसमें 15 मत भाजपा के पक्ष में तथा 10 मत कांग्रेस के पक्ष में डाले। भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह 5 मतों से विजयी हुए। एसडीएम चन्दन दुबे ने बाद में उन्हें शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान डीएसपी भागचंद समेत सर्किल के सभी थानाप्रभारी मौजूद रहे।

झालरापाटन|पंचायतसमितिउप प्रधान पद पर भाजपा प्रत्याशी कनवाड़ा निवासी गोपाल लाल निर्वाचित हुए। उनको 16 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद को 5 मत मिले। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रधान भारती नागर और उपप्रधान का जुलूस निकालकर स्वागत किया। जुलूस में समर्थक ढोल की थाप पर नृत्य आतिशबाजी करते हुए चल रहे थे। चुनाव के समय एसडीएम अशोक सांगवा, डीएसपी खुशाल सिंह राजपुरोहित, नायब तहसीलदार बालू सेन, थाना प्रभारी हेमराज मुंड, सदर थानाप्रभारी मनोज सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

सुनेल|रविवारको पंचायत समिति सुनेल में उपप्रधान के चुनाव संपन्न हुए इसमें भाजपा की ममता कुंवर 7 मतों से उपप्रधान निर्वाचित हुई। एसडीएम रामकिशन मीणा ने बताया कि उपप्रधान पद के लिए भाजपा से ममता कुंवर को 14 मत और कांग्रेस से संगीताबाई को 7 मत प्राप्त हुए।

बकानी|पंचायतसमिति में भाजपा के स्वर्ण कमल उपप्रधान निर्वाचित हुए। उनको 12 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुजान के पक्ष में 5 वोट आए। निर्वाचन की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान का जुलूस निकालकर स्वागत किया।

मनोहरथाना|पंचायतसमिति में भाजपा की कमलेश उपप्रधान बनी। उनको 15 मिले, जबकि कांग्रेस की रेखा कुमारी को 6 वोट मिले। नतीजों की घोषणा होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।

खानपुर|पंचायतसमिति उपप्रधान पद पर भाजपा के सत्येंद्र यादवेंद्र 3 मतों से विजयी हुए। उनके पक्ष में 11 वोट आए, जबकि कांग्रेस के अमरलाल को 8 वोट मिले।रिटर्निंग अधिकारी हनुमान सिंह गुर्जर ने नवनिर्वाचित उपप्रधान सत्येन्द्र को शपथ दिलाई। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक नरेन्द्र नागर, प्रधान गायत्री राठौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष केशव पाठक, जगदीश सुमन, पूर्व मंडी चेयरमेन मोतीलाल नागर, मोहनलाल मालव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अकलेरा|पंचायतसमिति में रविवार भाजपा की रेशम बाई भील उपप्रधान चुनी गई। उनको 18 मत मिले। कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मनोहरलाल के पक्ष में 5 आए। चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्वक हुई। इस पर प्रशासन ने राहत महसूस की है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान विधायक कंवर लाल मीणा, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन मीणा, डाॅ. कल्याणमल गोयल, भंवरलाल मीणा, जीतू विजय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उन्हेलसे तीसरी बार उप प्रधान

उन्हेल|उन्हेलकस्बे से लगातार तीसरी बार डग पंचायत समिति का उपप्रधान चुना गया है। रविवार को उन्हेल निवासी गोविंदसिंह परिहार उपप्रधान चुने गए। वे 10 साल पहले भी उपप्रधान बने थे। गत चुनाव में भी उन्हेल कस्बे से ही उपप्रधान बना था। नवनिर्वाचित उपप्रधान के कस्बे में आगमन पर लोगों ने जुलूस निकालकर स्वागत किया।